PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 भारतीय किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना 2022 को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषणा किया गया है। इस योजना अंतर्गत भारतीय किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 6000 रुपया प्रदान किया जाता है। इस योजना के माध्यम से किसानों के आर्थिक मदद के लिए यह राशि तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके दी जाती है। तकरीबन हर चार महीने पर यह पैसे बैंक खाता में ट्रांसफर किये जाते हैं। अगर आप भी PM Kisan Yojana के लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से PM Kisan Yojana Online Registration कर सकते हैं। PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी सरकारी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि (PMKSNY) |
घोषणा | फरवरी 2019 |
शुरुआत | मई, 2019 (पीयूष गोयल जी द्वारा) |
उद्देश्य | किसानों का सम्मान एवं आर्थिक सहायता |
संबंधित विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राशि | 6000 रुपये वार्षिक |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल लिंक | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान योजना आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड |
2. पासपोर्ट साइज फोटो |
3. मोबाइल नंबर |
4. बैंक खाता विवरण |
5. ऋण पुस्तिका |
6. पैन कार्ड |
पीएम किसान योजना पात्रता
इस योजना की जब घोषणा की गई थी तब इसमें उन किसानों को लाभ प्रदान किया जाना था जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम की जमीन थी, किन्तु अब इसमें यह सीमा हटा दी गई हैं. इस योजना का लाभ अब सभी किसानों को प्राप्त होगा. लेकिन इसके लिए जरूरी हैं किसानों के पास उनकी खुद की जमीन हो, क्योंकि जिनके पास खुद की जमीन नहीं है उन्हें इस योजना में अभी शामिल नहीं किया गया है.
अपात्र किसान
ऐसे किसान जोकि भारत के संविधान के अधीन किसी सरकारी पोस्ट में कार्यरत हैं जैसे पूर्व या वर्तमान मंत्री, राज्य मंत्री, राज्य विधान मंडल, मेयर या इसी तरह की अन्य किसी ऊँची पोस्ट वाले किसान हो, या किसी सरकारी नौकरी में कार्य कर रहे हो या पहले किया हो, इसके अलावा जिनकी पेंशन 10 हजार रूपये से ज्यादा हो, या वे टैक्स का भुगतान करने वाले किसान हो या फिर वे किसी पेशेवर पोस्ट जैसे चिकित्सक, इंजीनियर, वकील या अकाउंटेंट हो,